उम्र छोटी हो भले..ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए
दोस्त मुझे चाहे भूल जाएँ गिला नहीं,
दुश्मनों को नाम मेरा याद होना चाहिए।
हार जाना हज़ार बार मंज़ूर है मुझे मगर,
जीतने वाली शख्सियत भी बड़ी होनी चाहिए।
क्या मिला ज़िन्दगी से और क्या मिला नहीं,
उसकी नवाज़िश, उसकी इनायत होनी चाहिए।
मेरे होठों पर मुस्कुराहट खिली रहे बेशक हमेशा,
उनकी आँख में मेरे लिए नमी होनी चाहिए।
रास्ते के पत्थरों से निभाया मैंने किसी तरह,
उनकी राहें मगर फूलों भरी होनी चाहियें।
मैं महज़ एक नाम नहीं जिसे भूल जाएँ यूँ ही,
मेरी कहानी मेरे बाद भी गुनगुनानी चाहिए।
उम्र छोटी हो भले, ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए।