शब्दों में चाहकर भी बाँध ना पाएं जिसको ऐसे जज़्बातों को स्याही में भिगोया जाए। मेरे हर लफ्ज़ से आए इबादत की खुशबू एक तहरीर यूँ कागज़ पर उकेरी जाए। मुझसे पूछते हैं वो मेरे लिखने का सबब जीने की वज़ह जैसे किसी से पूछी जाए। कुछ एहसास ज़रूरी हैं जीने के लिए ऐसे टूटते तारे को देख दुआ जैसे माँगी जाए। अभी तो तिश्नगी का आलम है चारों तरफ साकी तेरे हाथों से पैमाना क्यूँ छलका जाए।