शब्द भी रूठ गए एक दिन, कहने लगे यूँ
तुम जब चाहे हमें हँसाती हो, जब जी चाहे रुलाती हो
ए कलम सुन लो तुम, अब हम तुम संग ना खेलेंगे कभी
सुनकर बात शब्दों की कलम भी सोच में थी पड़ी
अरे मगर मैं कहाँ तुम्हें सताती हूँ...
बात दिल की बस तुम्हें ही तो बताती हूँ
साथ हमारा दुनिया को भी बहलाता है
कभी हँसना, कभी रोना, ज़िन्दगी कहलाता है।