सब कुछ मयस्सर है ज़माने में यूँ तो,
ढूँढती हूँ इंसान में .. इंसान नहीं मिलता।
सभी को चाहिए घर में सब कुछ नया,
इसीलिए यादों का निशान नहीं मिलता।
नये दौर का कैसा ये नया ज़माना है,
बुजुर्गों को घर में सम्मान नहीं मिलता।
झूठ को सच बनाने में मसरूफ़ है सब
खोजने पर भी कहीं ईमान नहीं मिलता।
ढूँढती हूँ इंसान में... इंसान नहीं मिलता।