ना देखो चेहरे की मुस्कुराहटें
कई पहर का रोया हुआ लगता है
किताबों से पहले रोटी दो बच्चे को
कई दिनों का वो भूखा लगता है
ना जाओ उसके उजले कपड़ों पर
वो मेरे देश का नेता लगता है
इंसान को इंसान कहना ही गलत है
इंसान की शक्ल में भेड़िया लगता है
बेटियाँ महफूज़ नहीं अपनों के बीच में
आज दुश्मन से नहीं अपनों से डर लगता है
उस माँ की सिसकियाँ बयाँ करती हैं सब
जन्म देना बेटी को एक गुनाह लगता है।