मुक्कमल हर कहानी हो ये ज़रूरी तो नहीं
लेकिन एक कहानी होना तो ज़रूरी है।
इन अँधेरों को मिटाना नामुमकिन सही
एक दीये का जलाना तो जरूरी है।
पेड़ की छाया हमें मिलेगी या नहीं
एक पौधा प्यार से लगाना तो ज़रूरी है।
परिंदे ने कब छू लिया आसमान मगर
एक उड़ान उसका भरना तो ज़रूरी है।
धरती और आसमाँ कभी मिलते नहीं मगर
दोनों का अपनी जगह होना तो ज़रूरी है।