मेरे नाम से तुम बस एक पौधा लगा देना याद जब आये मेरी, थोड़ा पानी डाल देना हवा जब छूकर गुज़रे , फूलों को सहला देना शाम जब ढलने लगे, एक दिया जला देना कोई बच्चा मायूस हो, उसे गुदगुदा देना मेरी हँसी उसके होठों पर बिखरा देना मैं एक एहसास ही तो हूँ, ना मुझे भुला देना मेरे नाम से बस तुम एक पौधा लगा देना।