इकन्नी चवन्नी सी हो गयी है अहसासों की दुनिया भी ना किसी को जरूरत रही ना इनकी कोई कीमत रही। मेरे लफ़्ज़ों में उस बात का ज़िक्र कभी था ही नहीं जिस बात पर उम्र भर ये दुनिया मुझसे ख़फ़ा सी रही। मेरे उसूल ना बदले थे और ना बदलेंगे कभी ये बात और कि ज़िन्दगी उनपर मेहरबाँ सी रही। मेरे शब्दों के तिलिस्म में मैं खो न जाऊँ कहीं ज़िन्दगी तू हमेशा क्यों एक पहेली सी रही। जब कभी फुरसत में खोलोगे दिल की गुल्लक उम्र भर की कमाई ये इकन्नी चवन्नी ही रही।