वज़ह ज़रूरी होती अगर, फिर वो बात कहाँ
बेवजह है तभी तो दोस्ती है
शर्त हर रिश्ते की खूबसूरती खो देती है
कोई शर्त नहीं, तभी तो दोस्ती है
ना तुमने कहा निभाने के लिए ना मैंने कहा
दिल ने दिल की सुनी, तभी तो दोस्ती है
ना कोई रिश्ता है ना कोई बंधन समाज का
ईश्वर ने मिलाया हमें, तभी तो दोस्ती है
मेरे आँसू, मेरी मुस्कान, तुम्हारे आँसू, तुम्हारी हँसी
दोनों के मायने हैं, तभी तो दोस्ती है
वज़ह ज़रूरी होती अगर, फिर वो बात कहाँ
बेवजह है तभी तो दोस्ती है।