दिलों में मैल, चेहरों पर उजाले देखे, आँखों ने अक्सर ऐसे ही नज़ारे देखे। सच को चुकानी पड़ी सच्चाई की कीमत, झूठ के सिर पर सजे ताज़ सुनहरे देखे। ईमान और उसूल बेमानी से हो गए, जब किरदारों में छल और कपट देखे। फूलों से सजायी थी राहें जिनकी कभी, उन्हीं हाथों में अपने लिए सिर्फ काँटे देखे। वो खुदा है उसकी नज़रों से कुछ छिपा नहीं, एक उसने ही मेरे दिल के गहरे घाव देखे। दिल झुकता गया सज़दे में बार बार मेरा, उसकी रहमतों के जब मैंने करिश्मे देखे।