बेज़ार कभी खुद से, कभी पशेमान हूँ मैं
दुनिया तुझे देखकर बहुत हैरान हूँ मैं।
सब बातों का जवाब वक़्त देगा मगर
अभी कुछ सवालों से परेशान हूँ मैं।
यूँ तो हँसकर उड़ा देती हूँ सारे गम
फिर भी एक मुस्कुराहट की निगहबान हूँ मैं।
उम्र भर तेरी हर बात मानी हैं मैंने मगर
ज़िन्दगी तू मुझपर नहीं, तुझ पर एहसान हूँ मैं।
ना मायूस होना आँसू देखकर मेरी आँखों में
पत्थर में भी दिल है, उसकी पहचान हूँ मैं।
अमावस की रात के कानों में कहा उसने धीरे से
मत घबरा अँधेरों से, पूनम का चाँद हूँ मैं।
ज़िन्दगी तू मुझपर नहीं, तुझपर एहसान हूँ मैं।