अंजुल में लेना जिसे मुमकिन नहीं पानी पे एक तहरीर लिखी हो जैसे। कुछ लफ्ज़ और एक खनकती हँसी कोई बात कभी उसने कही हो ऐसे। मैं जिस पर सज़दे करूँ हज़ारों बार वो मेरे दिल की एक दुआ हो जैसे। जहाँ भूल जाऊँ मैं हर दर्द और गम वो हर लम्हा सुकून का हो ऐसे। वो जिस पर नाज़ हो गुलशन को भी वही फूल मेरा तलबगार हो जैसे। ना बाँध पाएं जिसे जंज़ीरें रिवाज़ों की वो मेरे महकते अल्फाज़ हों ऐसे। भरी महफ़िल में भी है वो तन्हा मेरी याद उसे आयी हो जैसे। अंजुल में लेना जिसे मुमकिन नहीं पानी पे एक तहरीर लिखी हो ऐसे।