अबकी बारिश में धुल जाने दो सारे गम
रह जाने दो आँखों की चमक सहर होने तक।
चुराकर ला दो थोड़ी सी धूप सूरज से
रह जाएं परछाई का भरम मेरे होने तक।
तुम भी मुड़ ही जाओगे किसी मोड़ पर शायद
कौन देता है साथ ज़िन्दगी की शाम होने तक।
उम्र गुज़ार दी मैंने मेरी तन्हाईयों के साथ
सूरज की तरह जलती रही दिन के बसर होने तक।
ज़माने की बातों का असर अब होता ही नहीं
वो बाज ना आएंगे मेरे मिट्टी में जज़्ब होने तक।