जब सब कुछ बिखरने लगे

तब तुम अपने सब्र को मजबूती से बाँधे रखना

जब कोई तुम्हारे साथ खड़ा ना हो

तब तुम खुद से अकेले खड़े होने का साहस रखना

ये जिंदगी है जनाब

परेशानियाँ आती जाती रहेंगी

तुम बस मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने का अपना अंदाज बरकरार रखना