सुना है दिन ख़ास है आज,
कोई ना कोई तो बात है आज,
अरे हाँ... ममता को मेरी आज शुक्रिया कहा जायेगा,कुछ तोहफ़े दे के मुझे फिर से हर लिए जाएगा।
मुझे फिर कुछ आज अच्छा पकाना पड़ेगा,रसोई में कुछ वक्त और बिताना पड़ेगा।
सोच रही हूँ आज साड़ी पहन लू ,थोड़ा सुंदर बनू कुछ संवर सा लू ,
शायद बच्चे मेरे मोती वाले झुमके ला के देंगे,कुछ सुंदर से कार्ड बना के देंगे।
मैं अपना प्यार फिर उन पे लुटाऊंगी ,आज फिर मैं प्यारी माँ बन जाऊंगी।
