चाह नहीं मेरी अभिलाषा है,

निष्कंटक,निस्वार्थ रहने की आशा है।

चाह है निर्झर सा बहने की,

नदी सा मन मस्त मलंग रहने की।

चाह है सूर्य सा तेज चमकने की,

संसार में प्राणवायु भरने की।

चाह नहीं अभिलाषा है,

शाश्वत,शांत,स्वतंत्र रहने की आशा है।

चाह न मेरे सांसारिक हैं,

सर्वदा समाज हितकारी है