मैं कुछ और नही
बस चांद होना चाहता हूं
कभी पूर्णिमा का
तो कभी अमावस का चांद होना चाहता हूं
मैं चाहता हूं
करूं जहां को शीतल चांदनी से अपनी
दूर करूं खामियां इस जहां की
सहन कर तपन सूर्य की
फिर भी शीतल प्रकाश होना चाहता हूं
मैं कुछ और नहीं बस...चांद होना चाहता हूं ।।
• शैलेन्द्र गंगवार
