औरत से तवायफ बनने तक का सफर

मैं तुम को सुनाती हूँ मगर,


क्या तुम मुझको निकालोगे इस दलदल से

मेरे अपनों ने बेचा मुझे जहाँ छल से

इक शख्स नोच रहा है मुझे कल से

मैं चीखती चिल्लाती रही पूरे बल से

कोई मुझको निकालो इस दलदल-दलदल से

कोई मुझको निकालो इस दलदल-दलदल से


ना सुनी किसी ने मेरी आह-ओ-गुहार

मैं चीखती चिल्लाती रही बारम्बार

एक के बाद एक आए मर्द चार

किसी ने उतारा कुर्ता, किसी ने सलवार

मैं चीखती चिल्लाती रही बारम्बार

कोई मुझको निकालो इस दलदल-दलदल से यार

कोई मुझको निकालो इस दलदल-दलदल से यार



ayan_saab