ओ माहिया वे

ओ माहिया वे

दिल का सुकून तू

इश्क़ का जुनून तू

तुझे गुनगुनाऊं मैं

ग़ज़ल पुरसुकून तू

फजर की नमाज़ में

सुबह की दुआओं में

महकती फिज़ाओं में

धूप में या छांव में

मांगू हर नमाज़ में

ओ माहिया वे

ओ माहिया वे

सावन की बारिश में

बारिश के कतरों में

मेरी हर सिफ़ारिश में

खुदा की नवाज़िश में

मांगू तुझे मैं

जन्नत की ख्वाहिश में

दिल का सुकून तू

इश्क़ का जुनून तू

तुझे गुनगुनाऊं मैं

ग़ज़ल पुरसुकून तू

ओ माहिया वे

ओ माहिया वे

अश्क़ फ़तेहपुरी