कही हूं तो कही मै नही हूं
कही कतार मे तो कही कालाबाजार मे मै हूं
कही दस्तावेजो मे तो कही दावे मे हूं
लेकिन
मौत के करीब,जिदंगी से दूर मै हूं
कही गरीबी से एक कदम दूर तो कही अमीरी से अतिरिक्त भरपूर मै हूं
बस इतना कर्म करो मुझ पर
जहाँ जरूरत है मेरी वहाँ पर
पहुँचा दो
मै #आक्सिजन हूं |


