“वही अपने है”
अपने वही हैं जो दुःख में साथ निभाते है,
खुद के गम भुला दूसरो को गले लगाते हैं |
यहाँ तो किसी के काम आकर जताने का चलन खूब है,
वही अपने हैं जो एहसान के परे साथ आते हैं |
जख्म देकर उफ्फ भी नहीं करते हैं लोग यहाँ,
वही अपने हैं जो जख्म पर मरहम की तरह लगते हैं |
दुश्वारियो में किसी को देखकर, आजमाना फितरत है,
वही अपने हैं जो वक़्त पर किसी के काम आते हैं |
दूर रहकर, करीब होने का दिखावा करते हैं फरेबी,
वही अपने हैं जो मुसलसल एक रंग रखते हैं |
