ऐसी सियासत आखिर कब तक चलेगी,
हर काम में उनकी इजाजत कब तक चलेगी
खामोश तमाशबीन बन के बैठे हैं सब लोग हर तरफ
ऐसी कमजोर अदावत आखिर कब तक चलेगी |
कोई जुल्म करे और कोई उफ्फ भी न करे
ऐसी रिवायत आखिर कब तक चलेगी
वक़्त सब का हिसाब लेता है"शाह"
देखे ये नजरे इनायत आखिर कब तक चलेगी |

