शहर दर शहर मैं भटकता रहा तेरी चाह में ,
तूने देखा मुझे और बस किनारा कर लिया |
ये सोच कर मेरी आँखे भर आई इस कदर,
जिसे समझा था परछाई, उसने बेगाना कर दिया ,
बड़ी मुश्किल से संभाला था खुद को मैंने,
उसकी बेपरवाही ने तनहा कर दिया मुझको |
सोचा की अकेले ही आगे बढ़ जाऊ जिंदगी में ,
उसकी यादों नें बार-बार पीछे धकेल दिया |
जिन रास्तों से भी गुजरा झलक आती है उसकी ,
छोड़ आने के बाद भी महक आती थी उसकी |
