मंजिल पाने की जद्दोजहद में दूर निकल आये है,
ख्वाईश ही ऐसी है की मेरे पर निकल आये हैं |
बहते हुए पानी की सिफत चलते जाने की है,
राह में आये पर्वत से लड़ के हम आये हैं |
ये मजबूरी है हमारी की हम रुक नहीं सकते हैं,
तूफ़ान से टकरा कश्ती को साहिल तक लेकर हम आये हैं |
तेरी राह में कांटे बिछे थे हर कदम,
तेरी सेज को फूलों से सजा के हम आये हैं |
