“राह ”


मंजिल पाने की जद्दोजहद में दूर निकल आये है

ख्वाईश ही ऐसी है की मेरे पर निकल आये हैं


बहते हुए पानी की सिफत चलते जाने की है

राह में आये पर्वत से लड़ के हम आये हैं


ये मजबूरी है हमारी की हम रुक नहीं सकते हैं

तूफ़ान से टकरा कश्ती को साहिल तक लेकर हम आये हैं


तेरी राह में कांटे बिछे थे हर कदम

तेरी सेज को फूलों से सजा के हम आये हैं


इश्क की राह में वफ़ा आसान तो न थी “शाह”

दिल के जज्बात आँचल में समेटे हम आये हैं




शाहनवाज़ अहमद