पापा ही तो हैं
मेरा वजूद हैं जिससे,जिसने मुझे पहचान दी I
मैं तो बस एक कतरा भर ही बमुश्किल से था
मुझे खुद से जोड़कर जिसने मुझमें अपनी जान दी
पापा ही तो हैं जिन्होंने मेरे सपनो को नई उड़ान दी
मेरे नन्हे पैरों ने कदम बढ़ाये जिसके विश्वास पर ,
जिनके भरोसे पर मैं किसी से भी लड़ आता हूँ
पॉकेट खाली ही हो सही पर मुझे अपनी आन दी
पापा ही तो हैं जिन्होंने मेरे सपनो को नई उड़ान दी
