“नकाब”
नकाब लगाने से अक्श छुपता है, शिफत नहीं छुपती,
छोटी ही सही किसी के गुनाह की बात नहीं छुपती |
कौन खुद पर, इल्जाम लेगा बेवफा होने का,
बदमिजाजी किसी की निगाहों से नही छुपती |
इश्क तो बरहम गर दर्द देता है,
आशिक के दिल की आह नहीं छुपती |
तराना बन के जो दिल में उतर जाता है,
उसकी आशनाई आँखों से नहीं छुपती |
मंजिल पर पहुँचने की जद्दोजहद मुसाफ़िर जाने
समय की रेत पर पैंरो के छाले नहीं छुपते |
झूठ ने आँखों पर नकाब डाल रखा है,
वरना हकीक़त किसी भी हाल में नहीं छुपती |
शाहनवाज़ अहमद
,
