"जीवन का सच"


बीते दिन की बात करो ना तुम, 

वर्तमान पर केवल विश्वास करो।

स्याह सोच का त्याग करो तुम,

मन में सत्य का भान करो।।


जिन पलों में मुस्कुरा सकते हो

क्यों रुदन आलाप करें 

जीवन में सुख-दु:ख तो आनी जानी है

कष्टों में क्यों विलाप करें।।


मन की हिम्मत कभी ना हारे हम

 मन में अटल विश्वास रहे

मंजिल खुद पहुंचेगी तुम तक 

गर आँखो में उम्मीदे खास रहे।।


सोच सकारात्मक रखे,संकल्पो का साथ रहे,

लक्ष्य कठिन भी हो पर स्वयं पर विश्वास रहे

मंजिल खुद बखुद आपके करीब होगी 

गर दृढ निश्चय हो और अपनो का साथ रहे।।

शाहनवाज अहमद''शाह ''