मैं खाक छानता हूँ दुनिया की,
मेरी जिंदगी का अब कोई शगल नहीं है,
मैं जान हुआ करता था महफ़िल की,
मेरी पहचान मेरा अजल नही |
सपनों की इस दुनिया में खोया हूँ ,
हकीकत से अलग एक पहचान लिए,
मैं ख़त का बस एक हुरूफ़ भर रह गया हूँ
दुनिया में गुमनामी का एक नाम लिए |
है अलग सी सिफ़त तेरी ,
तेरी अलग है, सबसे रवानी
तू आज जिन्दा लाश बन गया है
गुमनाम हकीकत है"शाह" तेरी जिंदगानी |
