बेपरवाह


ख़ूबसूरत है नज़ारे, जरा नजरे तो उठाइये,

अपनी जुल्फों को झटक कर यू न इतराइये |

मौजे समंदर से टकराने को बेताब है,

कातिल ये  झील सी आंखे यू न झुकाइये |


सितमगर जमाने की परवाह किसे है भला,

साहिल से तूफानों का नजारा न कीजिए

सिफत इश्क की बेवफाई ही रह गई है, आजकल

चाहत में खुद को इतना बेसहारा न कीजिये |




शाहनवाज़ अहमद