बातें करें न कोई

मुझसे तेरे लबो -रुक्सार की बात करे न कोई

वो महज दिखावा था, प्यार की बात करे न कोई |


जब उसकी निगाहों से कभी नजरें मिली ही नहीं

फिर उनसे आँखे चार होने की बातें करे न कोई |


हम तो अमन पसंद लोग हैं,अमन ही पहचान हमारी

कह दो दुश्मनों से, बेवजह तकरार की बात करे न कोई |


यहाँ तो रोज बातें बटवारे की करते हैं लोग फरीक  

अपने मुल्क से चले जाने की बात रोज करे न कोई |


ये चमन मेरा भी है, ये वतन तेरा भी है

फिर बेवजह बातें उस पार-इस पार की करें न कोई |