बदलाव

अब तो जीना दुशवार सा हो गया है,

यहाँ हर आदमी अब बीमार सा हो गया है |

जिसे पैदा किया जिसे सींचा ता उम्र हमने,

आज उस पर किसी और का इक्तादार हो गया है |

वो आज नजरे झुकाकर बगल से निकल जाता है

क्योंकि उसके दिल का कोई और हक़दार हो गया है

आखें नम है, भूख से बेहाल नजर आता है ,

महंगाई से हर शख्श लाचार हो गया है |

झूठ हकीकत बना है, हर लब पर चुप्पी है,

हर बात पर हुक्मरान यहाँ पहरेदार हो गया है |

नया दौर है, मोबाइल ने रिश्तो को तार-तार किया है,

इस ज़माने में बच्चा भी बाप से होशियार हो गया है |

बस्तियां उजड़ रहे है,परिवार बिखर रहे हैं

हर घर में सियासत का घर-बार हो गया है |

क्या कहें, किससे कहें, हर तरफ विरानियत छाई है,

सितमगर “शाह”अब हमारा निगाह्दार हो गया है |

                                                                                    शाहनवाज़ अहमद