आसान नहीं होता......


किसी के ग़मों की वजह जानना आसान नहीं होता

जो बेवफा हो जाए उनकी फितरत पहचानना आसान नहीं होता |


स्याह दिल में प्यार का चमन खिलाना मुश्किल है

दिल के दर्द का एहसास छुपाना आसान नहीं होता |


रात भर तन्हाई में चाँद तारों में निहारता हूँ तुझे

तेरी यादों में बेसब्र हो रात काटना आसान नहीं होता |


ख्वाहिश है की उम्र भर तेरे कदम से कदम मिलाया जाय

दो पल भी तेरे बगैर अब गुजारना आसन नहीं होता |




शाहनवाज़ अहमद