आशा किरण
मन की आवाज सुनो तुम
खुद पर विश्वास करो
जिन्दा रखो खुद को,
न मृतकों का शमशान बनो
मुड़ कर पीछे न देखो
वर्तमान की बात करो
राह में आये कितनी भी मुश्किलें
दृढ रहो फिर नई शरुआत करो
सागर की लहरों की तरह हुंकार भरो
शीतल बन भवसागर तुम पार करो
साहस रखो, दृढ बनो और कर्म पर विश्वास करो
आँखों में उम्मीद रखो “शाह”और सपने तुम साकार करो
मन की आवाज सुनो तुम
खुद पर विश्वास करो ............
शाहनवाज़ अहमद"शाह"

