आधी काया


साथ बिना जिनके जीवन का चक्र है अधूरा

सिमटी रहती हैं हर पल,खुले न कभी मन से वो पूरा

सपने जो देखती है दिल में ही दफ़न रह जातें है

वो सहमी सी है, अपनी बात भला कहाँ बता पाती है |

सिसकियों में,चीखों में घबराई है आती है

टूटे हुए अरमान लिए, वो खुद में डूब जाती है

जिन्दा है, मगर जिन्दा नहीं,साँस बस ठहरने को आती है

आँखों से आंसू, बहा अपने गम आँचल में छुपा जाती है |