चलो पूछ लेते है इस जहां में अपने होने वालों से,

बस सब ऐसे कहेंगे हम हैं तुम्हारे साथ देने वाले!


मत कर किसी से उम्मीदें वफ़ा अपने भी रहने वालों से,

इस दुनिया के आर्जी मख़लूक किसी के भी न है होने वाले


अहमियत अहम छोड़ने की जगह कोई महताब नहीं है

दुनिया है शाहिद सम्भल के रहो सब फ़रेबियो का हुजूम है


(अर्थ:एआर्जी–अस्थायी, मख़लूक–दुनिया वाले, अहम–अहंकार, महताब–चंद्रमा, शाहिद– गवाह)



~✍️डा० शाहिद महताब