बचपन से सुना था
ज़मी मिलती है
आसमां से कहीं
देखता रहा अरसों तक
मगर एक वहम से ज्यादा
कुछ दिखा नहीं.

जितनी हसरतें थी
खुद और इस दुनिया से
सपनों में ही रही
असलियत में तो आयी नही. 

दिल पे हाथ रख कर 
और
खुद पे हौसला रख 
आगे बढ़ आया हूँ,
की तू है कहीं से
देख रहा मुझे.

काफी रास्ता तय कर आया
मगर, तू है तो
फिर दिखा क्यों नही. 

शहरयार नीरज