जीवन तो सुख-दुःख का संगम साथी

जीवन तो सुख-दुःख का संगम साथी

मैं दीया हूँ तू बाती रे साथी,

मैं गंगा सा निर्मल।

तू सागर से गहरी,

मैं बहती हवा सा,

तू ठंडा सा झोंका साथी,

तू हैं नयन तो मैं आंसू हूँ साथी,

तू कृष्णा की बाँसुरी।

मैं सती का तप हूँ रे साथी।

जीवन के संघर्ष में हमराही है रे साथी।

तू बरखा सी चंचल मैं गरजता बादल रे साथी।

जीवन सुख-दुःख का संगम रे साथी।।

डॉ साहिबा खातून

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू

यूनिवर्सिटी, हैदराबाद

ई-मेल shaheba001@gmail.com