न सहो जो बात दिल से बता दो
हूँ चाहता की सामने न खता हो।
रुको जरा अभी क्योकि हालातों का रोना है।
यह नई आलोचना है!
न समझो की टल गई विपत्ति
दूर रहो जानें तो है देशजन की सस्ती
इतना भी भला क्या तुम्हे फ़िक्र होना है
यह नई आलोचना है!
सुंदर है उसकी प्रशंसा के बखान
पर उजड़े तो उजड़ जाए मकान
महंगे तेल- राशन को झूठे भाषण से धोना है
यह नई आलोचना है!
भ्रमकारी शक्तियों ने डाला डेरा
जनता ने अपव्ययता का है वक्त झेला
बोले जमाना और कब तक तुझे ढोना है
यह नई आलोचना है !
सशक्त तकनीक ने कानो कान बजाए
विश्व ध्यानमग्न की इजरायली व्यवस्था से राजा ने सौदे ठहराए
हमारी निजता से खेलना ही उसका खिलौना है
यह नई आलोचना है!
~ शहादत
