सिमट सिमट के जो चलना है

ना कभी उसकी राह निकलना है,


इस मोम ह्रदय के शिखर को

ना चाहते भी पतन - पिघलना है,


काँटों पे पलती है आग समय की

मोह है यहां सब आदी पारस के,


थोड़ा क्या जलना जिसे बुझ जाना है

आहत मेरी स्व वाणी का भी एक दिन सूरज ढलना है॥