आओं युवाओं हुंकार भरें! जलते दीप बुझे न पहले हक की हुंकार भरें चेताओ शासक को या अपदस्थ - मुक्त पदभार करें आओं युवाओं हुंकार भरें! थकता शासन भूखमरी यह क्या आजादी कहलाए क्षण भर की खुशियों का सबसे क्या आलाप कराएं! अब समय आया की कविताओं से सत्ता पर वार करें आओं युवाओं हुंकार भरें! लजाती व्यवस्था ने बारम्बार गरीबों को सागर भर रुलाया चल दिया बीच नद में छोड़ यह कैसा राष्ट्रभक्ति का वर है आया वादों से न मिली तसल्ली मां से मिथ्या बोल राजनीतिक लाभ है खाया। छोड़ो घर की दहलीज , चलो अनशन लगातार करें आओं युवाओं हुंकार भरें ~ शहादत , कवि ( खण्डवा )
