कुछ ख़्वाब टूटने भी ज़रूरी है,

कुछ साथ छूटने भी ज़रूरी है,

सिकंदर बनने के लिए साहस ही नहीं ज़रूरी, फिर घर ना लोट पाने की आह भी ज़रूरी है,

ज़रूरी है हर राह ज़िंदगी की, खड़ा हर मोड़ पर वो सबक़ ज़रूरी है,

जब सीधी अपनी रीड़ ना हो तो, उसका उपचार भी ज़रूरी है,

ज़रूरी हैं कुत्तों का भौकना, गधों का संत बना रहना भी ज़रूरी है,

ज़रूरत की इस चाह में, मेरा जीना भी ज़रूरी है

ज़रूरी है पौधें का जीवन, तो फूल का बिखर जाना भी ज़रूरी है,

भिड़ो में गुम होना भी ज़रूरी है, तन्हाई में रोना भी ज़रूरी है,

सूरज में जलना जो ज़रूरी है, चाँद की मलहम को मलना भी ज़रूरी है,

गलें मिलना जो ज़रूरी है तो, रूठ जाना भी ज़रूरी है,

कुछ ख़्वाब टूटने भी ज़रूरी है, कुछ साथ छूटने भी ज़रूरी है,

ज़रूरत की इस राह में हर काम जो ज़रूरी है, ये बतलाना

भी ज़रूरी है…..