भत्ते ना बढ़े, महामार बढ़ी,

जी.डी.पी की रफ़्तार का पता नहीं, पर हिंदूओ पर मुसलमानों की मार बढ़ी,

रुकी ना विदेश यात्राएँ, ना ही साहेब की दाढ़ीं कि रफ़्तार रुकी,

ज्ञानव्यापी में शिव मिलें, अयोध्या में राम बसे,

सनातन का परचम बढ़ा, हिंदू राष्ट्र की माँग उठी,

वहीं एक ओर जल रहा मणिपुर, जल रहा इंसान…..

जलने दो-जलने दो, ठंडे कलेजों को तपिश मिलनें दो…..

ये तो घर की बात है, फिर कभीं निबटाएँगे,

साहेब तो सूट पहनकर यूक्रेन को रसिया से बचाने जाएँगे।


आज 15 अगस्त है, जन-गण-मन हम गाएँगे,

400 रुपये क़िलो का टमाटर हम ख़ुशी से ख़रीद लेंगे,

पर हिंदू राष्ट्र का स्वराज ज़रूर लायेंगे,


वोट हम डालेंगे, सरकार को अपनी पगार हम खिलाएँगे,

जन-जन में यें बात फैला दो, अग़ली बार भी हम मोदी को ही लेकर आएँगे,


हिंदुत्व का स्वराज ज़रूरी है, या हिंदुस्तान ज़रूरी हैं,

कोई यें बात हमे समझा ना पाएगा?

क्योंकि किसी टट्टू ने आकर हमे यें कहाँ है की, हिंदुस्तान में हिंदू ख़तरे में हैं…..

….. और साहेब ही तुम्हें बचाएगा।।।



हिंदुस्तान के 76वें स्वतन्त्र दिवस् की हार्दिक शुभकामनाए।।।