मामा का घर अब दूर नहीं रहा!

जब चाहें उनकें घर जाएँगे…

चंद्रयान-३ की बदौलत अब सब दूरी को भूल जाएँगे,

अरबों की हुईं बर्बादी, चंद करोड़ के घोटालें हुए,

पर अंत में तो हम चाँद वाले- चाँद वाले हुए,

अब सब आशिक़ भी अपना वादा निभायेंगे, करवा चौथ तो दूर है,

अब हर वीकेंड पर चाँद पर पिकनिक मनायेंगे,

माचिस ख़रीदी जीएसटी दिया, नमक आंदोलन के बाद भी नमक कभीं फ्री ना हुआ,

हम भीं इसी देश के वशी हैं, कर दर कर देते जायेंगे,

आप हज़ार बार फ़ेल हों, हम एक बार की जीत में सारी ज़िंदगी बुदबुदायेंगे,

क़र्ज़ पर क़र्ज़ लेंगे, एक दिन फ़ासी भी ज़रूर लगाएँगे,

सरकार को मन चाहें कर देंगे

और भूखें भीं मर जायेंगे,

पर कभीं हज़ूर से ये ना पूँछेंगे, साहेब अच्छे दिन कब आएँगे।

उसी कर से स्कूल बने, उसी कर से विश्वविधालय बने

उसी कर से विश्व दर्शन हुए, और उसी कर से अनुसंधानआलय बने,

हैं कोई जो पूछे, और हिम्मत है तो कोई पूछ कर दिखाए,

चाँद पर तो हम पहुँच गए, एक तिकड़म और लगाओ,

भूखे, नंगे, जलते ज़िंदा कंकालों तक पहुँच सके एक ऐसा यान बनाओ,

तुम ज्ञानीं लोग हों, चाँद पर तो जीवन ढूँढ ही लोगे,

अगर वक़्त है तो एक बात और समझाओं,

इतना कर देते हो सरकार को?

कभीं किसी सफल ना सहीं, असफल परीक्षण की ही फाइल खुलवाओं,

हम तो नल्ले-नालायक हैं, तुम तो कभी अपनी समझदारीं दिखाओं,

चाँद पर पहुँचने वालों, कभीं बग़ैर सूरज के चाँद को रोशन करके दिखाओं।


By:- Aditya Sharma


We are all servants and we are all doing our national duty!

(A dialogue from Movie M.S. Dhoni)