मैं जिसके लिए ही था
वह मेरे लिए नहीं था

जहां दो लोग मिले थे
कोई तीसरा भी वहीं था

मतलब के मैं ही गलत हूं
फिर तो मेरा शक सही था

फिलहाल तो दिल भी है यहां
एक वक्त तो सिर्फ वही था

मेरे पास अब भी यही है
मेरे पास तब भी यही था

                    आदि.....