मौत जब बन के जहर जाती है
मछली पानी में ही मर जाती है

जिसके नाम से होती है रौशनी
सुना है अंधेरे में डर जाती है

सबसे कम उम्र जीती है बेटी
पैदा होती नहीं के मर जाती है

बेखौफ होकर पढ़ने वाली लड़की
स्कूल से डरते हुए घर जाती है

रोते हुए होठ खिल पड़ते हैं
हंसते हुए आंख भर जाती है