उसने पकड़ी मेरी कलाई के जैसे
धड़कनें बढ़ गई महंगाई के जैसे
एक पत्थर को चूमा है जब से
पिघल रहा है मलाई के जैसे
मुझको आप मुजरिम न समझे
मैं बयान दे रहा हूं सफाई के जैसे
मेरे कमरे में चीखती है घड़ियां
वक्त काटता हूं कसाई के जैसे
इश्क में हुआ हूं फकीर आदि
उम्रें खर्च कर दी कमाई के जैसे
