जिंदगी को आखरी जिल्लत मिली है
मर गया हूं तो बड़ी इज्जत मिली है
मुद्दतों के बाद आई ख्वाब में वो
इस बदन को कब्र में करवट मिली है
एक दामन से मेहंदी झड़ रही है
इक हथेली खून से लथपथ मिली है
जिंदगी को मौत ने रुखसत किया है
रूह को अब जिस्म से फुर्सत मिली है
इस जनम में तो असंभव है मरम्मत
जिस कदर फूटी हुई किस्मत मिली है
आदि.....
