वो पगली इस दिखावटी और स्वार्थी दुनिया में हंस लेती है खिलखिलाकर,
नाराज हो लेती है मुठियों को भींचकर,
नहीं पड़ता फर्क उसे शायद कोई चोट लगने पर या किसी के ज़ख्म लगने पर,
जाने क्यों वो खुशियों में हँसते हँसते रो देती है।
एक दिन वो खुद से मिली और खुद को पहचान नहीं पाई
बड़बड़ाती रही लगातार पर अपनी खुद की भाषा समझ नहीं पायी
जानना चाहती थी वो कौन है क्या चाहती है पत्थरों पर पैर मार कर वो दुनिया को उसकी कठोरता का जवाब देना चाहती थी
रोते रोते हंसकर वो हर औरत की कहानी समझाना चाहती थी क्योंकि शायद वो हर जगह थी
शब्दों की जरूरत नहीं थी दर्द की परिभाषा समझने के लिए
निशब्द एक टक आकाश की ओर देखती वह पगलीजीवन को देखने की कोशिश करती है और फिर खिल खिलाकर हंस लेती है
