कुछ किस्से हैं ,कुछ कहानी है ,सुख की खोज में निकला घर से,
गम की लहर को आनी है
अंधियारे को रात न भाई जिद थी आंगन में आने की
भाग रहा था, जो जुगनू के पीछे रोशनी मिली अनजानी है
खुद से पूछो सुख था क्या,
मिला था कभी मन का सुकून,
महल में बैठा सजे छप्पन भोग
रोटी अकेले ही खानी थी
काश समझ कर सपनों को अपनों का हाथ पकड़ लेता
थोड़ा सपना पूरा होता
थोड़ा जीवन खुशियों से भर लेता
बार बार कहता है ये कमरा ,
नींद बस माँ की गोद में आनी थी
